Nobel Peace Prize Announced, Philippine Journalist Maria Ressa and Russia's Dmitry Muratov Peace Prize
File Photo

Loading

स्टॉकहोम: साल 2020 के भौतिकी(Physics)  के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। स्टॉकहोम (Stockholm) स्थित कारोलिंस्का संस्थान (Karolinska Institute) में निर्णायक मंडल स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट के बाद कभी भी पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा कर सकता है।

गत कई वर्षों से भौतिकी का नोबेल संबंधित विषयों पर काम करने वाले एक से अधिक वैज्ञानिकों को दिया जाता रहा है। ब्रह्मांड के रहस्य उजागर करने में सैद्धांतिक कार्य करने वाले जेम्स पीबल्स तथा सौरमंडल के बाहर एक ग्रह की खोज करने वाले स्विस खगोलशास्त्री माइकल मेयर और डिडियर कुलोज को पिछले साल का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। सोमवार को नोबेल समिति ने चिकित्सा क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की थी।