नील आर्मस्ट्रांग ने चांद पर रखा था पहला कदम, पुण्यतिथि पर जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

    Loading

    नई दिल्ली : नील आर्मस्ट्रांग को भला कौन नहीं जानता, हम सब जानते है कि चांद पर जाने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग है। वे बेहद गुनी और तेजस्वी थे। अमेरिकी खगोलयात्री नील एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट, और प्रोफेसर भी थे। आज नील आर्मस्ट्रांग के पुण्यतिथि के दिन पर हम इस लेख द्वारा आपको उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है…. 

    नील आर्मस्ट्रांग के कार्य 

    नील आर्मस्ट्रांग खगोलयात्री बनने से पूर्व नौसेना में कार्यरत थे। आपको बता दें कि नौसेना में रहते हुए उन्होंने कोरिया युद्ध में भी हिस्सा लिया था। नौसेना के बाद में उन्होंने पुरुड विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि ली। इसके बाद वे एक ड्राइड्रेन फ्लाइट रीसर्च सेंटर से जुड़े। वे यही नहीं रुके इस सेंटर से जुड़ने के बाद उन्होंने 900 से अधिक उड़ाने भरी। यहां अपनी बहुमूल्य सेवा देने के बाद उन्होंने दक्षिण कैलिफोर्निया में परास्नातक की उपाधि भी ली। 

     नील आर्मस्ट्रांग संबंधित तथ्य 

    1.  नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 5 अगस्त,1930 में वापकोनेटा ओहियो में हुआ था।

    2. इनके पिता का नाम स्टीफेन आर्मस्ट्रांग और मां का नाम वायला लुई एंजेल था।

    3. इनके माता पिता को दो और संताने थीं।

    4. इनका नाम जून और डीन था, नील सबसे छोटे थे।

    5. नील के पिता स्टीफेन ओहायो सरकार के लिए काम करने वाले ऑडिटर थे।

    6. पिता के इस नौकरी के कारण उनका परिवार ओहायो में भ्रमण करता था।

    7. नील जब मात्र 5 बरस के थे तब उनके पिता ने उन्हें पहली बार हवाई उड़ान का अनुभव कराया।

    8. नील आर्मस्ट्रांग ने कई अलग- अलग तरह के हवाई जहाज उड़ाएं।

    9. इनमे एक हवाई जहाज 4000 किमी प्रति घंटे से उड़ने वाला था।