nigerian-playboy-preety-mike-made-6-girlfriends-pregnant-together

प्रीटी माइक (Pretty Mike) की 6 महिलाओं के साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Loading

मुंबई. प्रसिद्ध नाइजीरियाई प्लेबॉय प्रीटी माइक (Pretty Mike) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में प्रीटी माइक (Pretty Mike) 6 प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ अपने दोस्त की शादी में पहुंचा था। सभी महिलाओं ने एक ही तरह की ड्रेस पहनी थी और प्रीटी माइक (Preety Mike) गुलाबी रंग के सूट में था।अब प्रीटी माइक (Pretty Mike) की 6 महिलाओं के साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

प्रिटी माइक (Pretty Mike) 6 गर्भवती महिलाओं के साथ एक्ट्रेस विलियम्स उचेम्बा की शादी में आया था। माइक का 6 महिलाओं के साथ एंट्री लेना किसी अजूबे से कम नहीं था। इस वजह से पूरी शादी में दूल्हा-दुल्हन से ज़्यादा माइक की चर्चा हो रही थी। माइक (Pretty Mike) ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, वो सबसे बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं और अब 6 बच्चों का पिता बनने जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pretty Mike Of Lagos (@prettymikeoflagos)

खबरों की मानें तो, प्रेग्नेंट महिलाओं में से दो माइक की पूर्व प्रेमिकाएं हैं। जबकि बाकी के साथ भी प्रीटी रिलेशनशिप में हैं। नाइजीरिया में रहने वाला प्रीटी माइक ‘प्लेबॉय’ के नाम से जाना जाता है। इसकी पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। उन्हें 2017 में महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pretty Mike Of Lagos (@prettymikeoflagos)

प्लेबॉय के नाम से मशहूर यह लड़का अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आकर्षक जीवन की तस्वीरें पोस्ट करता रहता है। प्रिटी माइक के इंस्टाग्राम पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pretty Mike Of Lagos (@prettymikeoflagos)