नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है तो कई बार हंसने पर भी मजबूर कर देती है। एक ऐसा वही वीडियो अब सोशल मीडिाय पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग (Old Man Dance Viral Video) लोगों के बीच बिंदास होकर डांस कर रहे हैं। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अपनी खुद की कंपनी का आनंद लें। ऐसे नाचो जैसे कि कोई देख ही नहीं रहा हो।
Be yourself.
Enjoy your own company.
Dance like no one’s watching. 😅 pic.twitter.com/afgtAl20fp— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 26, 2021
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग जैकेट, पैंट, शूज और टोपी लगाकर लोगों के बीच पार्क में बिंदास डांस रहे हैं। वो अपने डांस में इतना खो गए है कि, उन्हें लोगों की जरा भी परवाह नहीं है, वे मस्त होकर अपना डांस किए जा रहे हैं। इस वीडियो देखने के बाद तो आपका भी कहेंगे कि लोगों की परवाह किए बिना हमें मस्त होकर अपना जीवन जीना चाहिए।