द. सूडान में 800 से अधिक भारतीय उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Loading

संयुक्त राष्ट्र. दक्षिण सूडान (South Sudan) में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के शांति मिशन में सेवा करने वाली एक अकेली महिला अधिकारी सहित भारत के 800 से अधिक शांति सैनिकों को देश में अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक (Commendable work) निभाने और उनके सराहनीय कार्य के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।

कार्यवाहक राज्य समन्वयक एनोस चुमा के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारतीय शांति सैनिक न केवल भारत बल्कि संयुक्त राष्ट्र के भी सच्चे दूत हैं।” दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में मिशन के लिए 800 से अधिक शांति सैनिकों को उनकी सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए थे।

भारतीय सैनिकों में एकमात्र महिला शांति सैनिक मेजर चेतना ने कहा, ‘‘मैं अपने पुरुष सहयोगियों से अलग नहीं हूं। मैं अपना काम उतनी ही कुशलता से करती हूं, जितना वे अपना करते हैं। मैं खुद को उनके बराबर मानती हूं, और यही मेरे साथ भी है।” बयान में कहा गया है कि मेजर चेतना हमेशा से जानती थीं कि वह एक सैनिक बनने जा रही हैं और उन्हें अपने सपने को सच करने के लिए परिवार और दोस्तों का समर्थन प्राप्त है।(एजेंसी)