तीन महिलाओं संग रिश्ते थे ‘उसके’, 50 चाकू के वार और काम तमाम!

Loading

साउथ वेल्स. मोहब्बत (Love)  में धोखा खाया हुआ शख्स कितना हिंसात्मक हो सकता है, इसको मापना मुश्किल है। लेकिन आपको बताते है ऐसी घटना जहाँ एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को 50 बार चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी।  कारण था मृत व्यक्ति की ‘सीक्रेट ट्रिपल लाइफ’ जो वह बड़े आराम से जी रहा था। यह बात भी पुलिस जांच में पता चली थी। 

garry

विलियम्स जी रहा था  ‘सीक्रेट ट्रिपल लाइफ’:

दरअसल dailystar. co. uk की एक रिपोर्ट की माने तो एक व्यक्ति ‘गैरी विलियम्स’ जो कि शख्स शादीशुदा था।  अचरज की बात यह है कि यह शख्स बड़े आराम से  ‘सीक्रेट ट्रिपल लाइफ’।  इसका मतलब यह  एक साथ तीन महिलाओं के साथ रिश्ते में था, लेकिन इनमे से किसी भी महिला को शख्स के अन्य  दो रिलेशन के बारे में कोई जानकारी या कहें भनक तक नहीं  थी। 

वह घर जहाँ गैरी विलियम्स को मारा गया.

क्या थी घटना : 

मृतक ‘गैरी विलियम्स’ की उम्र 58 साल थी और उसकी हत्या करने वाली 46 साल की उसकी गर्लफ्रेंड ‘जेसिना शेरिडन’ थी। हालाँकि इस घटना के बाद शेरिडन ने भी खुदखुशी  कर ली थी।  तथ्यों के अनुसार विलियम्स के दो सीक्रेट गर्लफ्रेंड में से एक शेरिडन भी थी।  विलियम्स खुद  ब्रिटेन के साउथ वेल्स का रहने वाला था। पिछले साल क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले उसने अपनी पत्नी एलैने को बताया था कि वह बिजनेस के काम से बाहर जा रहा है, लेकिन असल में वह शेरिडन के साथ अपनी रात गुलजार करने गया था।  

इसी घर में 50 बार चाकू से गोदा गया गैरी विलियम्स

चाकू के  50 से अधिक वार और काम ख़त्म :

वहीं क्रिसमस के दौरान ही उक्त गर्लफ्रेंड शेरिडन और विलियम्स के मध्य किसी बात को लेकर तकरार हुई थी और बाद में यह दोनों ही शेरिडन के घर में मरे पड़े मिले थे।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि मृतक विलियम्स पर 50 से अधिक बार चाकू से वार किये गए थे।