पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विधानसभा Pakistan-occupied Kashmir (PoK) के लिए रविवार को मतदान हुए। पीओके चुनाव नतीजों को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) ने मानने से इनकार कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि, पंजाब (प्रांतीय) सरकार ने चुनाव में हेराफेरी करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। पार्टी धांधली के आरोप में अदालत का दरवाला खटखटाने और विरोध अभियान चलाने की धमकी दे रही है। इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज के ट्वीट से पाकिसतन में हड़कंप मचा हुआ है। उनकी तुलना शेख मुजीब उर रहमान (बांग्लादेश के संस्थापक) से की जा रही है।
मरियम नवाज ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, “मैंने चुनाव परिणाम स्वीकार नहीं किया है…और करूंगी भी नहीं. मैंने न तो 2018 के आम चुनाव के नतीजे स्वीकार किए थे और न ही इस नकली सरकार को। पीएमएल-एन जल्द ही चुनावों में इस शर्मनाक धांधली पर एक रणनीति की घोषणा करेगा। ”
میں نے نتائج تسلیم نہیں کیے ہیں اور نا کروں گی۔ میں نے تو ۲۰۱۸ کے نتائج بھی تسلیم نہیں کیے نا اس جعلی حکومت کو مانا ہے۔ ورکر اور ووٹرز کو شاباش دی ہے۔ اس بے شرم دھاندلی پر کیا لائحہ عمل ہو گا، جماعت جلد فیصلہ کرے گی انشاءاللّہ https://t.co/tgaO8TrH9H
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 25, 2021
बता दें कि, मरियम नवाज ने ट्विटर पर चुनाव नतीजों को लेकर पीओके में हो रहे विरोध प्रदर्शन और कई जगह तोड़फोड़ की घटनाएं का वीडियो पोस्ट किया है। इन वीडियो पर कुछ लोग उनका समर्थन तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आलोचनाओं का दौर जारी है।
اور کراؤ الیکشن، اور کرو انجینیئرنگ، شاباش https://t.co/NACtHk48Gp
— عالمگیر خان مشوانی (@ipakistanee) July 26, 2021
मरियम नवाज ने वीडियो ट्वीट में लिखा, ‘आज पीटीआई की फर्जी जीत के पहले दिन कश्मीर में पहली बार ”स्वतंत्र कश्मीर” का नारा लगा. जब आप अब लोगों के वोट लूटते हैं, उन पर अत्याचार करते हैं, तो ऐसी ही घटनाएं सामने आती हैं।’ इस वीडियो में लोग आजाद कश्मीर का नारा लगाते हुए दिख रहे हैं।
آج تحریک انصاف کی جعلی فتح کے پہلے دن، پہلی بار آزاد کشمیر میں بھی “خود مختار کشمیر” کا نعرہ لگ گیا۔ جب اب لوگوں کے ووٹ پر ڈاکہ ڈالتے ہو، ان پر ظلم کرتے ہو تو اسی طرح کے واقعات جنم لیتے ہیں۔ pic.twitter.com/xQYwJwPSwx
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 26, 2021
पाकिस्तान की पत्रकार जावरिया सिद्दीकी ने उर्दू में ट्वीट किया, देश से बढ़कर राजनीति नहीं है। कायदे आजम ने कश्मीर को पाकिस्तान की जीनवदायिनी घोषित किया था।
آج تحریک انصاف کی جعلی فتح کے پہلے دن، پہلی بار آزاد کشمیر میں بھی “خود مختار کشمیر” کا نعرہ لگ گیا۔ جب اب لوگوں کے ووٹ پر ڈاکہ ڈالتے ہو، ان پر ظلم کرتے ہو تو اسی طرح کے واقعات جنم لیتے ہیں۔ pic.twitter.com/xQYwJwPSwx
— Maryam Nawaz Sharif (@MaryamNSharif) July 26, 2021
पाकिस्तानी अभिनेत्री शहर शिनवारी ने ट्वीट किया, ‘सत्ता की भूख ने आपको इतना अंधा कर दिया है कि अब आप देश को तोड़ने की बात करने लगी हैं। आप इस देश के दूसरे शेख मुजीब बनने जा रही हैं।