President of Tajikistan re-elected for a term of 7 years

Loading

मॉस्को: मध्य एशियाई (Central Asia) देश ताजिकिस्तान (Tajikistan) के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (Emomali Rahmon) (68) एक बार फिर इस पद के लिए चुने गए हैं। लंबे समय से ताजिकिस्तान की कमान संभाल रहे रहमान का कार्यकाल सात वर्ष का होगा। चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रहमन को चुनाव में जबरदस्त जन समर्थन प्राप्त हुआ है। ताजिकिस्तान के चुनाव आयोग ने मतों की गिनती के बाद कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को हुए मतदान के नतीजों में इमोमाली रहमान ने 90.9 फीसदी मतों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि 85 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया।

सोवियत संघ के विघटन के उपरांत रहमान वर्ष 1992 से ही ताजिकिस्तान की सत्ता पर काबिज हैं। उल्लेखनीय है कि 2016 में हुए संवैधानिक जनमत संग्रह के जरिए राष्ट्रपति बनने की सीमा समाप्त कर दी गई थी। ऐसे में वह जितनी बार चाहें राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।