कोरोना वायरस से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत

मैड्रिड. दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिन ब दिन वायरस से मरने वालो की संख्या में इजाफा हो रहा है। वही जानकारी मिली है की शाही परिवार की 86 वर्षीय राजकुमारी

Loading

मैड्रिड. दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिन ब दिन वायरस से मरने वालो की संख्या में इजाफा हो रहा है। वही जानकारी मिली है की शाही परिवार की 86  वर्षीय राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस के चलते 26 मार्च को मौत हो गई। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज किया जा रहा था। मारिया के मौत की जानकारी उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने फेसबुक के जरिये दी हैं। आपको बता दे की पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। 

कोरोना वायरस ने सारी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन के शुरू होने वाले  कोरोना वायरस ने अमेरिका, इटली, स्पेन और अन्य देशो को प्रभावित किया है। यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब तक पूरी दुनिया में 664,192 कोरोना से प्रभावित है ,वहीं 30,888 लोगों की मौत  हो चुकी हैं।