San Francisco: The man brutally beat up the woman policeman who came to investigate, watch the shocking video

    Loading

    सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका): अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में एक शख्स ने एक एशियाई महिला पुलिस अधिकारी (Woman Police Official) पर लात-घूसों की बारिश कर दी। महिला पुलिस अफसर पर हमले का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स महिला पुलिस अधिकारी को बुरी तरह से पीटा है उसके बाद महिला पुलिस अधिकारी को वे ज़मीन पर पटक देता है और फिर उस पर लातों और घूंसे बरसाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला पुलिस ऑफिसर के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पुलिस ऑफिसर से मारपीट करने वाले शख्स की पहचान 33 साल के गेरार्डो कॉन्ट्रेरास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद हेट क्राइम, मारपीट, पुलिस के काम में बाधा डालने जैसे आरोप के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

    एनबीसी न्यूज के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि, घटना बीते शुक्रवार की है। शाम करीब 6:45 बजे ये पूरी घटना हुई थी। दरअसल एशिया मूल की महिला पुलिस अधिकारी को सूचना मिली थी कि, सैन फ्रांसिस्को के चाइनाटाउन इलाके में एक शख्स लोगों को मारपीट की धमकी दे रहा है। जानकारी मिलने के बाद महिला अधिकारी मौके पर पहुंची और इसके बाद गेरार्डो कॉन्ट्रेरास को रोकने की कोशिश की गई। इसी बीच महिला पर गेरार्डो ने हमला कर दिया।

    Video Twitter: @henrykleeKTVU 

    ये पूरी घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि वह शख्स महिला पुलिस अधिकारी को लगातार घूसा मारे जा रहा है। महिला पुलिस को बचाने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे और महिला पुलिसकर्मी को काफी मशक्कत के बाद बचाया गया। इसके बाद गेरार्डो को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और हमले में घायल हुई महिला को फ़ौरन अस्पताल में शिफ्ट किया गया।