मछुआरे को मिली इंसानी चेहरे वाली म्यूटेंट बेबी शार्क, दहशत में आए लोग, देखें Video

    Loading

    जकार्ता. इंडोनेशिया में एक मछुआरे को इंसानों की (Shark With Human Face) तरह दिखने वाली एक म्यूटेंट शार्क (Mutant Shark) मिला है। जिसे देख लोग दहशत में आ गए हैं। इंसानी शक्ल वाली इस शार्क को एक बड़ी शार्क के पेट से निकाला गया है। मछुआरे ने इस शार्क को बेचने से इनकार कर दिया है, और अब अपने घर में ही इसे पलना शुरू कर दिया है। लोगों की भारी भीड़ इस बेबी शार्क को देखने के लिए उमड़ रही हैं।  

    शार्क के पेट से निकला इंसानी चेहरे वाला बच्चा

    बता दें कि, मछुआरे अब्दुल्ला नूरन (48) (Abdullah Nuren) को ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में रोटे नादो के पास से इस शार्क को पकड़ा था। मछुआरे ने गलती से अपनी जाल में एक गर्भवती शार्क को पकड़ लिया था। जब उसने शार्क को काटा तो उसके पेट से 3 छोटे-छोटे बच्चे निकले। जिसमें एकका चेहरा इंसानों से मिलता है। 

    शार्क को बेचने से मछुआरे ने किया इनकार

    अब्दुल्ला नूरन ने बताया कि, मैंने एक बड़ी शार्क को अपने ट्रालर के नीचे जाल में फंसा देखा। अगले दिन उसे काटने पर तीन बच्चे निकले। उनमें से दो बच्चे तो अपनी मां की तरह दिखते थे, लेकिन एक का चेहरा एकदम इंसानों जैसा था। जिसके बाद मैं इस बेबी शार्क को घर ले आया और उसे पाल रहा हूं।

    Video Courtesy: MailOnline Video

    शार्क के बच्चे को पाल रहा है मछुआरा

    मछुआरे ने बताया कि, उनके पड़ोसी सहित बहुत से लोगों ने बेबी शार्क को खरीदने की इच्छा जताई हैं। लेकिन, मैंने सभी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, मैं इसे बेचना नहीं चाहता। इस शार्क को देखने के लिए मेरे घर में भारी भीड़ उमड़ रही है। बहुत से लोग इसे खरीदना चाहते हैं, लेकिन मैं इसके बजाय इसे संरक्षित करूंगा। मुझे लगता है कि इससे मेरी किस्मत बदल जाएगी।