Around 200 students kidnapped after indiscriminate firing at a Nigerian school
Representative Image

Loading

अबूजा (नाइजीरिया): नाइजीरिया (Nigeria) के आतंकी ग्रुप (Terror Group) बोको हराम (Boko Haram) ने एक बार फिर से बच्चों (Children) को निशाना बनाया है। बोको हराम ने नाइजीरिया (Nigeria) में एक स्कूल से करीब 350 बच्चों को अगवा कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बीते शुक्रवार की है जब हथियारों से लैस बोको हराम से जुड़े हथियारों से लैस कुछ हमलावरों स्कूल पर धावा बोल दिया जिसके बाद 400 स्कूली बच्चे लापता हो गए।   

नाइजीरिया के उत्तरी कतसिना प्रांत में स्कूल से हुए 400 बच्चों के लापता होने के बाद बाद कुछ लौट आए थे लेकिन अब भी 350 बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार कको हुई इस घटना की अब बोको हराम ने किडनैपिंग की जिम्मेदारी ली है। 

बोको हराम ने ली जिम्मेदारी

डेली नाइजीरियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोको हराम के नेता अबुबाकर अल शेकू (Abubakr Al Shekau) का एक ऑडियो संदेश सामने आया है। इस ऑडियो में कहा गया है कि बोको हराम ने बच्चों का अपहरण किया है क्योंकि उनके अनुसार पश्चिमी शिक्षा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। रिपोर्ट के अनुसार, समूह बच्चों को पश्चिमी शिक्षा दिए जाने से नाराज़ है।   

बच्चों की तलाश जारी 

यह पहली बार नहीं है जब खासकर नाइजीरिया में एक्टिव बोको हराम ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। इससे पहले भी बोको हराम बच्चों और लड़कियों की मास  किडनैपिंग में शामिल रहा है और आगे आकर इसकी ज़िम्मेदारी भी ले चुका है। हालांकि इस घटना के बाद नाइजीरिया सरकार लगातार अपहरणकर्ताओं के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी (Muhammad Buhari) के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि, ”अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया है और बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बातचीत चल रही है।” बच्चों को सुरक्षित अपने घर वापस पहुंचने के लिए सरकार नाइजीरिया सेना की भी मदद ले रही है।