Representative Image
Representative Image

    Loading

    ऐसा माना जाता है कि किस (Kiss) यानी चुंबन प्यार (Love) को जताने का एक खास तरीका है। किस सिर्फ लवर्स के लिए ही नहीं बल्कि हम हर रिश्ते में भी व्यक्त कर सकते हैं। अगर हेल्थ के नज़रिए से देखें तो किस करने के बहुत से फायदे (Benefits Of Kiss) भी होते हैं। किस करने से मन को काफी शांति मिलती है और टेंशन (Tension) से आज़ादी भी मिलती है। लेकिन, किस करते समय ये ध्यान देना बेहद ज़रूरी है कि आप किस जगह खड़े हैं और कहां किस कर रहे हैं, क्योंकि ऐसे कई देश हैं जहां पब्लिक प्लेस (Public Place) पर किस करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। इन देशों (Kiss Ban In These Countries) में अगर आप ऐसा करते हुए पाए गए तो आप जेल भी जा सकते हैं। वहीं आपकी सबके सामने पिटाई भी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह देश…

    चीन

    हर चीज़ में विकसित देश चीन में सार्वजनिक स्थानों पर किस करना माना है। लोग इस देश में अपने प्यार को सरेआम व्यक्त नहीं कर सकते। सार्वजनिक में किस करना यहां टैबू माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हुए मिले तो आपको इसके लिए भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

    यूनिवर्सिटी ऑफ़ जिम्बाम्बे 

    ज़िम्बाब्वे विश्वविद्यालय में अगर कोई स्टूडेंट्स के अफेयर की खबर सामने आती है तो उन्हें तुरंत निकाल दिया जाता है। वहीं अगर वह किस करते हुए पकड़े गए तो उनको अपनी डिग्री से भी हाथ धोना पड़ जाता है।

    दुबई 

    दुबई जितनी खूबसूरत जगह है, उतने ही कड़क वहां के कानून हैं। ऐसे में निश्चित रूप से आप वहां मुश्किल में नहीं पड़ना चाहेंगे। इस देश में सार्वजनिक रूप से किस गैर कानूनी माना जाता है। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़े गए तो उनपर भारी जुर्माना लगाया जाता है।

    भारत

    इन देशों में भारत भी शामिल है। भारत में भी सरेआम किस करना गैर कानूनी है। IPC की धारा 294 के तहत, जो कोई भी, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील कार्य करता है, या कोई अश्लील गीत, शब्द गाता है या बोलता है, उसे तीन महीने तक की सजा या जुर्माना दोनों लग सकता है।

    कतर

    क़तर में 12 बजे के बाद आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ सकते हैं। लेकिन, किस नहीं कर सकते। यहां किस करना बैन है। हाथ पकड़ने की भी परमिशन कुछ साल पहले मिली है।