Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    स्पेन: कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second Wave of Corona Virus) तबाही मचा रही है। पुरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। सभी लोग घरों में रहने के लिए मजबूर है। लोग न कही जा सकते है न पार्टी कर सकते है सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing)  का पालन करना पड़ रहा हैं। सभी इस वायरस के चैन को तोड़ने में लगे है। लेकिन इस तबाही के बीच जहां एक और पूरा देश इस वायरस से जूझ रहा है वहीं स्पेन (Spain) के लोग पार्टी (Party) कर रहे हैं।

    स्पेन से एक अच्छी खबर सामने आई है। वहां के लोग छह महीने के लंबे लॉकडाउन (Lockdown) के बाद सड़कों पर निकले हैं। सड़कों पर लोगों की भीड़ दिख रही हैं। जनता 2020 से छह महीने का लगा लंबा लॉकडाउन जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही लोग जश्न मनाते हुए दिखे।

     लोगों के सड़क पर जश्न मनाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है उसमें लड़का लड़की किस करते हुए नजर आ रहे है। जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो लोगों को इस वक्त में खुशी का अहसास करा रहा है कि एक दिन पूरा देश इस तरह से जश्न मनाएंगे। स्पेन के लोगों को लॉकडाउन खत्म होने की खुशी इस तरह जाहिर करना लोगों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है। इस खुशी की सड़कों पर जश्न मनाते, घूमते, नाचते लोगों की न जाने कितनी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    कुछ लोग इन तस्वीरों की तारीफ कर रहे है तो वहीं कुछ लोग बुरा भी बोल रहे हैं। यह जश्न की तस्वीरें लोगों ने ट्विटर पर शेयर की है।