This girl makes street food while dancing on 'Gangnam Style'

Loading

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस करते हुए स्ट्रीट फ़ूड बनाने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा। ये लड़की एक बड़े कढ़ाई को गैस स्टोव से उठाकर तेज़ी से घूमती है और नूडल्स बनाते हुए मार्किट में डांस करती है। वीडियो में लड़की साउथ कोरियन सिंगर साए (PSY) के फेमस सॉन्ग ‘गगंनम स्टाइल’ पर डांस कर रही है। इस लड़की के अनोखे अंदाज़ को मार्किट में आनेवाले लोगों खूब पसंद करते हैं। जिन्हे वीडियो में लड़की को चीयर करते हुए देखा जा सकता है।

दरअसल ये वीडियो एशियन फूड मार्केट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नूडल बनाते हुए लड़की डांस करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वीडियो की शुरूआत में लड़की पहले कढ़ाई को गैस बर्नर पर नचाती है और फिर उसे हवा में तेजी से घुमाती है। इस दौरान कढ़ाई से आग की लपटें निकलती हैं।