This woman first hunted a giraffe, then posed for a photo with her heart in her hand
Image: Facebook/Merelizevdm

    Loading

    वाशिंगटन: किसी ज़माने में जंगली जानवरों का शिकार (Animal Hunting) राजाओं का शौक हुआ करता था। जानवरों के शिकार का शौक इस कदर बढ़ा कि कुछ प्रजाति के जानवर ‘एनडेंजर्ड’ कैटिगरी में डाल दिए गए जिसके बाद कई देशों में जानवरों के शिकार को लेकर बैन लगा दिया गया। लेकिन कुछ देशों में शिकार अब भी किया जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे ही शिकार की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं हैं। इन तस्वीरों में एक महिला एक विशाल जिराफ (Giraffe) के साथ पोज़ कर रही हैं। यह जिराफ इस महिला ने खुद शिकार कर मारा है।  

    मेरेलीज़ वैन डेर मेरवे (Merelize Van Der Merwe) नाम की महिला ने बीते दिनों पहले एक जिराफ का गोली मारकर शिकार किया था। मेरवे ने महज़ इस जिराफ का शिकार नहीं किया बल्कि उसका दिल अपने हाथ में रखकर फोटो भी खींचवाई। उन्होंने वेलेंटाइन डे पर यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो अब तेज़ी से वायरल हो रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनके पति ने इसके लिए भारी भरकम रकम भी दी।

    बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 2000 डॉलर यानि 1 लाख 44 हजार रुपये खर्च कर इस शिकार को अंजाम दिया। पैसे देकर कई देशों में शिकार किया जा सकता है। 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि, मेरवे ने यह शिकार दक्षिण अफ्रीका (South Afrके गेम पार्क में किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि, मेरवे अब तक कुल 500 से ज्यादा जानवरों को मार चुकी हैं और वे शेर, हाथी, तेंदुए जैसे जानवरों को शिकार कर चुकी हैं। उनके शिकार वाले फोटो पर अक्सर एनिमल राइट एक्टिविस्ट आलोचना करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने कहा, “मेरे पति को पता था कि ये मेरा सपना है और बच्चों की तरह इसके लिए मैं दिन गिन रही थी।”