This woman made a world record after crossing the boiling volcano, passed it at a temperature of 1187 degrees Celsius, Watch video
Photo: Instagram/Karina Oliani

    Loading

    मुंबई: ब्राज़ील (Brazil) की एक महिला (Woman) ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर सबको चौंका दिया है। दरअसल, करीना ओलियानी (Karina Oliani) नाम की महिला एक एडवेंचरर हैं। अपने एक्सपर्डिशन में अब तक करीना ने माउंट एवरेस्ट को दो बार उत्तरी और दक्षिणी तरफ से क्लाइंब किया है और एनाकोंडा के साथ गोते भी लगाए हैं। इसके अलावा करीना ने विमान के विंग पर खड़ी होकर आसमान में भी उड़ान भरी है और अब करीना ने दुनिया के बड़े ज्वालामुखी में से एक के ऊपर रस्सी के ज़रिए पार करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना ने जो किया वो हैरान कर देना वाला रिकॉर्ड है। करीना ने 1187 डिग्री सेल्सियस के इथियोपिया के उबलते हुए लावा लेक (Lava Lake) को रस्सी से पार किया और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

    इथियोपिया (Ethiopia) के अफार प्रांत में एर्टा आले (Erta Ale) नाम का ज्वालामुखी मौजूद है। इसके बारे में पहले करीना ने खूब रिसर्च किया और प्लानिंग की तो उन्हें पता चला की यहां उबलता हुआ लावा लगातार बहता रहता है जो एक लावा की झील के रूप में मौजूद है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karina Oliani (@karinaoliani)

     

    एर्टा आले ज्वालामुखी के ऊपर एक खास प्रकार की रस्सी लगाई गई और इसके बाद करीना ने स्पेशल फायर सेफ्टी सूट और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर इस लावा लेक को पार किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना 329 फीट 11.7 इंच की दूरी उबलते हुए लावा के ऊपर गुजरीं। जब लावा लेक का तापमान चेक किया गया तो पता चला कि, जिस वक्त करीना ने यह रिकॉर्ड बनाया उस वक्त टेम्परेचर 1187 डिग्री सेल्सियस था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

     बताया जा रहा है कि, करीना जब 12 साल की थीं तब उन्होंने पहली बार स्कूबा डाइविंग की क्लास ली थी। इसके बाद उन्होंने कुछ तैराकी से जुड़े कई कोर्स भी किए। फिर उन्होंने समुद्र के सबसे बड़े शिकारी यानी शार्क और व्हेल के साथ स्विमिंग की और 17 साल की उम्र में वो ब्राजील की वेकबोर्ड चैंपियन बनी थीं।

    वे तीन बार स्नोबोर्डिंग की भी चैंपियन रह चुकी हैं। वैसे हाल ही में बनाए गए रिकॉर्ड के बाद करीना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रिकॉर्ड बनाने की तस्वीरें भी शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।