This year, due to Corona, Nobel celebrations will be organized like this ...

Loading

स्टॉकहोम: कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के मद्देनजर इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोहों (Nobel Prize Ceremony) का आयोजन सादगीपूर्ण तरीके और एहतियाती उपायों को अपनाते हुए किया जायेगा।

स्टॉकहोम (Stockholm) या ओस्लो में पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में भव्य भोज का आयोजन नहीं होगा। इसके बजाय उनकी उपलब्धियों को सादगीपूर्ण समारोहों में मान्यता दी जायेगी और पुरस्कृत किया जायेगा। इस वर्ष 12 पुरस्कार विजेता हैं।

आमतौर पर इस समारोह का भव्य आयोजन पड़ोसी नार्वे के ओस्लो में दस दिसम्बर को होता आया है। अक्टूबर में 2020 नोबेल पुरस्कार के लिए विजेताओं की घोषणा की गई थी।

दुनिया भर में युद्धग्रस्त और मुश्किल इलाकों में भूखमरी से लड़ने के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को शांति नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। नार्वे नोबेल समिति के प्रमुख द्वारा ओस्लो में ऑनलाइन तरीके से शुक्रवार को शांति नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।