Voting for Trump means 'voting for a better America': Melania Trump

Loading

वाशिंगटन: कोविड-19 (Covid-19) से पीड़ित होने और उपचार के बाद ठीक होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने तो चुनावी अभियान शुरू कर दिया है लेकिन राष्ट्रपति के साथ ही कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हुयी उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई हैं।

मेलानिया ने अपनी सेहत के बारे में एक हफ्ते पहले जानकारी दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। व्हाइट हाउस (White House) ने भी यह नहीं बताया है कि प्रथम महिला सार्वजनिक रूप से कब सामने आएंगी।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के तीन दिन बाद पांच अक्टूबर को मेलानिया ने शुभेच्छाओं के लिए आभार प्रकट किया था। इसके पहले प्रथम महिला 29 सितंबर को राष्ट्रपति के साथ नजर आई थीं। प्रथम महिला के कार्यालय की ओर से मंगलवार तक उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।