मछली पकड़ने गए शख्स के कांटे में फंसा कुछ ऐसा की जान बचाकर भागना पड़ा, देखें Video

    Loading

    नई दिल्ली. कई बार हमारे साथ कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिनके बारे में हम कभी सोचते तक नहीं। चाहते हम कुछ और है हो कुछ और ही जाता है। ऐसा ही कुछ मछली पकड़ने गए शख्स के साथ हुआ। उसे कुछ ऐसा मिल गया जिससे उसे जान बचाकर भागना पड़ा। नदी के इस खतरनाक वीडियो को फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  

    सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो ऑस्ट्रेलिया के ट्रेंट डे कैथरीन शहर का है। शहर के पास में ही मछली पकड़ने का एक स्थान है जहां परिवार के साथ मछुआरा मछली पकड़ रहा था। जो रॉड एंड राइफल टैकलवर्ल्ड कैथरीन नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स नदी किनारे फिशिंग रॉड लेकर खड़ा है और मछली पकड़ने का इंतजार कर रहा है। वह मछली पकड़ने के लिए कांटा तैयार करता है। कांटे में  चारा लगाकर वो नदी में डालता है, उसे कुछ फंसने का एहसाह होता है।जैसे ही वो कांटे को ऊपर खींचता है तो मछली की जगह एक बड़ा मगरमच्छ फंस जाता है। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि डी विद कांटे को मगरमच्छ से अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि मगरमच्छ है कि कांटे को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अंत में वह हुक छुड़ाने में कामयाब रहे।

    इस वीडियो को देख लोग घबरा रहे हैं, वहीं कुछ लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे मौत का सामना कह डाला है। तो दूसरे यूजर ने इस शख्स को क्रोकोडाइल हंटर बताया है। बता दें कई, वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और कई बार देखा जा चूका है।