Viral Video: Video of rare moon became viral, know what is the reality
Screegrab

    Loading

    मुंबई: रूस (Russia) के आर्कटिक (Arctic) जैसे बर्फीले इलाके में अपना मिलिट्री बेस बनाने की ख़बरों के बीच एक चौंका देना वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में महज़ चंद सेकेंड के लिए विशाल चांद (Moon) दिखाई देता है और फिर गायब हो जाता है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये विशाल चांद रात में नहीं बल्कि दिन में अपनी झलक दिखाता है और फिर अचानक गायब हो जाता है। इस वीडियो के सामने  सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो को फेक बताया  जा रहा है। कई यूज़र्स इसे एनिमेटिड वीडियो बता रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है। 

    बता दें कि, वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि, आर्कटिक क्षेत्र में रूस और कनाडा के बीच चंद्रमा 30 सेकंड के लिए इतने बड़े आकार में दिखाई देता है और 5 सेकंड के लिए सूर्य को अवरुद्ध करने के बाद गायब हो जाता है। ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करने वाले यूज़र ने इसे ईश्वर की रचना बताया है। लेकिन कई लोग इसे सच नहीं मान रहे हैं। कुछ यूज़र्स इस वीडियो को कंप्यूटर से तैयार किया गया बता रहे हैं तो कई लोग इस वायरल वीडियो को एनिमेटिड बता रहे हैं। 

    पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में मौजूद ध्रुवीय क्षेत्र

    आर्कटिक रीजन पृथ्वी के सबसे उत्तरी भाग में मौजूद ध्रुवीय क्षेत्र है। इस क्षेत्र में आर्कटिक महासागर, निकटवर्ती समुद्र और अलास्का, रूस, कनाडा, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, और स्वीडन को शामिल किया जाता है।