मुंबई: शादी (Wedding) के मौके पर दूल्हे और दुल्हन (Groom and Bride) को ख़ास सरप्राइज देते हुए देखा होगा। लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) में एक शादी समारोह (Marriage Function) में एक महिला ने दूल्हे को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे देख ना सिर्फ मेहमान बल्कि तस्वीरें देखने वाले सभी खौफ खा रहे हैं। शादी में इस आई महिला ने स्टेज पर जा कर दूल्हे को तोहफ़े में AK-47 दी जिससे वहां मौजूद सभी मेहमान दांग रहे गए। गिफ्ट में AK-47 देते हुए अब इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
The gift & the cheers…The mindset in our neighbourhood that has caused so much bloodshed all around us. pic.twitter.com/B8Skj7NEni
— Arun Bothra (@arunbothra) November 26, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला स्टेज पर बैठे दूल्हे और दुल्हन को विश करने जाती है। फिर ये महिला पहले दूल्हे से मिलती है। इसके बाद ये महिला पास ही खड़े एक शख्स को गिफ्ट उसके हाथ में देने का इशारा देती है। इशारा मिलते ही बिना किसी बॉक्स या फिर कवर के बंदूक, महिला दूल्हे को सौंप देती है। गिफ्ट में गन पाने के बाद तस्वीरों में दूल्हा भी काफी खुश नज़र दिखाई दे रहा है। वहीं तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर जम कर कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा (Arun Bothra) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। बोथरा ने वीडियो साझा करते हुए कमेंट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, “उपहार और खुशियाँ … हमारे पड़ोस की मानसिकता जिसने हमारे चारों तरफ इतना खून बहाया है।”
वैसे इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को सऊदी अरब (Saudi Arab) के राजकुमार फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज ने एक गोल्ड प्लेटेड कलाश्निकोव राइफल और गोलियां भेंट की थीं।