DARRIUS

    Loading

    नयी दिल्‍ली.  एक बड़ी खबर के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश (Rabbit)चोरी हो गया है। लेकिन अब आप यह पढ़कर सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश होगा तो कितना बड़ा होगा ? तो इसका जवाब है कि यह कि जनाब! खरगोश 4 फीट और 4 इंच बड़ा है। इस कारण इसका नाम गिनीज रिकॉर्ड भी दर्ज है। लेकिन अफसोस कि यह खरगोश अब चोरी हो गया है और उसकी मालकिन बेहद परेशान हैं। अब इसी मालकिन ने उसे घर पहुंचाने वाले को 1 हजार पाउंड यानी करीब 1।03 लाख रुपये देने का ऐलान भी किया है।

    दरअसल, दुनिया के इस सबसे बड़े खरगोश का नाम डैरियस (Darius Rabbit) है। यह विराट खरगोश अपनी मालकिन एनेट एडवर्ड्स के साथ वर्सेस्‍टरशायर के स्‍टूलटन में रहता था। लेकिन अब वह बीते शनिवार को वह घर से चोरी हो गया है। उसे कौन और किसलिए ले गया है, यह तो फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि उसकी मालकिन पूर्व मॉडल हैं जो कि अब डैरियस के चोरी हो जाने से वह बेहद दुखी हैं।

    rabbit

    डैरियस कि मालकिन एनेट कई साल से खरगोश की ब्रीडिंग भी करती आ रही हैं। उनके पास इसके अलावा और भी कई  रिकॉर्डधारी खरगोश हैं। उन्‍होंने खुद डैरियस के चोरी होने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्‍होंने यह भी लिखा कि डैरियस काफी बुजुर्ग है। अब वह ब्रीडिंग नहीं कर सकता। इसलिए कृपया जो भी उसे ले गया है वह उसे वापस कर जाए जो बहुत ही अच्छा होगा।

    इसके साथ ही एनेट ने यह भी जानकारी दी है कि पुलिस भी अपनी ओर से डैरियस को खोजने और घर वापस लाने की लगातार कोशिश कर रही है। बता दें कि डैरियस लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। वह इसके पहले कई टीवी शो और अन्‍य आयोजनों में देखा जाता था। लेकिन अब उसकी मालकिन एनेट ने उसके शांत और बेहतर जीवन के लिए उसका शो और अन्य कई आयोजनों में भेजना बंद कर दिया था।