समुद्री लुटेरों ने किया नाइजीरियाई तट से 18 भारतीयों का अपहरण

नाइजीरिया: नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा हांगकांग के झंडे वाले जहाज पर सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली वैश्विक

Loading

नाइजीरिया: नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा हांगकांग के झंडे वाले जहाज पर सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार  समुद्री घटनाओं पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी ARX मैरीटाइम ने इसकी जानकारी दी हैं।

न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से ARX मैरीटाइम ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर बताया कि मंगलवार शाम नाइजीरिया से गुजरते वक़्त समुद्री लुटेरों नेहांगकांग के झंडे वाले जहाज को अपने कब्जे में ले लिया।  जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय और एक तुर्की नागरिक था। 

नाइजीरियाई नौसेना के एस्कॉर्ट के अनुसार पोत अब सुरक्षित है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार, नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने विवरणों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने में मदद के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया गया।