Murder in Israel

    Loading

    यरुशलम. दक्षिणी इजरायल (southern Israel) के शहर बेर्शेबा (Beersheba) में मंगलवार को एक अरब हमलावर (Arab attacker) ने तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी। जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, हमलावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं दी।

    पुलिस प्रवक्ता एली लेवी ने चैनल 13 टीवी पर कहा कि, ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक अकेला आतंकवादी था जो छुरा घोंप रहा था। हालांकि, एक नागरिक ने पहल की और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    वहीं, मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि इस घटना में तीन लोग- एक पुरुष और दो महिलाएं मारे गए। जबकि, कम से कम तीन अन्य घायल हो गए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर है।

    अभी तक इस हमले की किसने जिम्मेदारी नहीं ली है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर इजरायल का एक अरब नागरिक था। हालांकि, पुलिस ने तुरंत सार्वजनिक रूप से उसकी पहचान नहीं की। पुलिस आगे की जांच कर रही है।