File Photo
File Photo

    Loading

    करांची, पड़ोसी देश पाकिस्तान से आए दिन हैवानियत की खबर सामने आती रहती है। इस बार पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब राज्य से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हुई है। यहां बंदूक की नोक पर 5 लोगों ने पति को रस्सी से बांध उसकी गर्भवती पत्नी से दुष्कर्म करने का मामला खबर में आया है। खबर के अनुसार पाकिस्तान, पंजाब के झेलम शहर में महिला के घर में घुस कर हथियारबंदों ने उसके पति और परिवार को पहले मारा पीटा और फिर महिला का आबरू लूट लिया।

    मिडिया में इस खबर के आने के बाद पाकिस्तानी प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मंच गया है। स्थानिक पुलिस ने मामला दर्ज कर हथियारबंद आरोपियों की छानबीन तेज कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया की महिला का मेडिकल चेकप करके सेंपल लाहौर स्थित एक फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। आपको बता दें, 2021 में आए ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट के सर्वे अनुसार जेंडर इक्वलिटी के विषय में  पाकिस्तान156 देशों की लिस्ट में 153वें स्थान पर पहुंचा था। ऐसे में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहे बलत्कार की घटना को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि, पाकिस्तान देश महिलाओं के लिए सुरक्षित नही माना जा रहा है।

    आपको बता दें पाकिस्तान में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान स्थित पंजाब इनफार्मेशन कमीशन रिपोर्ट की माने तो पिछले 6 महीने के बीच पूरे इलाके में कुल 2,439 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया है। बीते 27 मई को कराची में चलती ट्रेन में मुल्तान जा रही एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार घटना प्रकाश में आई थी। इसके अलांवा आपको बता दें, ऑनर किलिंग में बदनाम पाकिस्तान में बीते दिनों लगभग 90 लोगों की हत्या कर दी गई है।