Earthquake in Gujarat's Kutch, measured 3.4 on the Richter scale
Representative Image

    Loading

    जकार्ता: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके पूर्वी इंडोनेशिया में मंगलवार को महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई है। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में भूकंप आया है, मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी किया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि, मॉनिटर ने खतरनाक सुनामी लहरों की संभावना की चेतावनी दी है। 

    भूकंप सुबह फ्लोर्स सागर में 18.5 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर मौमेरे शहर के उत्तर में लगभग 100 किलोमीटर दूर आया है। भूकंप से तटों पर खतरनाक लहरें संभव है। इस भूकंप में फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुक्सान की खबर नहीं है। 

    ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां की आबादी 85 हजार के करीब है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण (प्रबंधन) एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में लोगों को भूकंप के प्रभाव से हिल रही इमारतों से बाहर भागते हुए दिखाया गया।

    मुहारी ने कहा, “ भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। तत्काल कार्रवाई बल भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से सूचना एकत्र करने की कोशिश कर रहा है।” इंडोनेशिया 27 करोड़ लोगों की आबादी वाला एक विशाल द्वीपसमूह है, जहां अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी का खतरा बना रहता है।

    दरअसल, इंडोनेशिया में कई बार इससे पहले भी भूकंप आ चुके हैं। देश लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का अनुभव करता है। इंडोनेशिया के घातक भूकंपों में से एक साल 2004 में महसूस किया गया था। तब देश में 9.1 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इसमें इंडोनेशिया में बड़ा नुक्सान हुआ था।