A deer lives with the soldiers of the army, does not leave even in the jungle, watch video

    Loading

    नई दिल्ली: जंगल (Jungle) में तेज़ी से दौड़ते हिरण (Deer) को अक्सर देखा गया है लेकिन किसी इंसान के साथ-साथ बड़े ही आराम से चलते हिरण को शायद ही कभी देखा गया हो। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए एक वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि, सेना (Army) के जवनों से एक हिरण इतना क्लोज़ हो गया है कि, वह उनका साथ ही नहीं छोड़ता है। यह हिरण सेना के जवानों के साथ ही रहता है और जंगलों में पेट्रोलिंग के दौरान भी वह उनके साथ-साथ चलता है। 

    सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिरण सेना के जवानों के साथ जंगल में चल रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। 

    वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि, ‘नन्हे फौजी’ से मिलिए- कुछ दिन पहले जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर थे। तब अपनी जान बचाते हुए नन्हा हिरण उनके पास आया। जवान उसे जंगल में छोड़ते पर वह फिर उनके पास आ जाता। जवान उसे कैम्प ले आए। अब जब भी जवान रोड ओपनिंग में निकलते हैं तो हिरण भी उनके साथ निकल जाता है।   

    वीडियो सामने आने के बाद इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूज़र्स इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।