Image Source : FACEBOOK/IRIS.JONES.520
Image Source : FACEBOOK/IRIS.JONES.520

    Loading

    नई दिल्ली: प्यार में इंसान एक अलग ही जहान में होता है, ऐसे में वो अपना प्यार पाने के लिए हर नामुमकिन चीज भी कर गुजरने के लिए तैयार होता है, ऐसी ही एक प्रेम कहानी इन दिनों सामने। जी हां शादी एक इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण पल होता है, लेकिन यह एक ऐसी शादी है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।जी हां  इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल है और दूल्हे की उम्र 36 साल है। 46 साल के इस ऐज गैप वाली शादी को दुनियाभर में काफी सुर्खियां मिल रही हैं। आइए जानते है इस शादी से जुड़ी कई खास बाते.. 

    ऐसे हुआ प्यार… 

    आपको बता दें कि दुल्हन 82 साल की है जिसका नाम आइरिस जोंस है और वह ब्रिटेन की रहने वाली हैं। बता दें कि उनका 27 साल पहले तलाक हो गया था, फिर साल 2019 में उनकी 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम से फेसबुक से दोस्ती हुई। समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2020 में ऐज गैप को महत्व ना देते हुए इन दोनों ने शादी कर ली। अब इनकी शादी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। 

    दोनों ने खुलकर स्वीकार किया रिश्ता 

    दरअसल इस अनोखी शादी को 2 साल बीत चुके हैं और दोनों इस रिलेशन में बहुत खुश हैं। आइरिस ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेम कहानी को दुनिया के सामने शेयर किया है और कहा कि वे अपने पति से दूर नहीं रह पा रही हैं क्योंकि इब्राहिम बीते एक महीने से मिस्र में थे। ऐसे में वह अपने पति को बहुत याद कर रही है। 

    शादी के लिए किया धर्म परिवर्तन

    आपको बता दें कि आइरिस जोंस ने जो फेसबुक पोस्ट शेयर किया है, उसमें वह और इब्राहिम एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे हैं। आइरिस ने इस शादी के लिए अपना धर्म भी बदल दिया। वहीं इब्राहिम भी आइरिस को पाकर बहुत खुश हैं। आइरिस एक टीवी शो में इब्राहिम के साथ शारीरिक संबंधों पर भी बात कर चुकी हैं। ऐसे में न उम्र का बंधन और नाही ही धर्म का बंधन इस तरह ये दोनों एक दूजे के हुए।