Imitating Cheat Arrested : conman who called shopkeepers and spoke in women's voice to cheat them arrested by Maharashtra police
Representative Photo

    Loading

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) का बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत नागरिकों पर लगातार जबरन दबाव बनाना जारी है। ऐसे में बलूचिस्तान में अधिकारियों के लिए सरकार ने एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। बलूचिस्तान सरकार ने अपने अधिकारियों को फोन (Phone) पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का कॉलरट्यून (Callertune) लगाने का निर्देश दिया है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदेश सरकार के ह्यूमन रिसोर्स विभाग ने पिछले महीने, 29 सितंबर को ही जारी किया है और आदेश में बाकायदा कॉलरट्यून को लगाने का तरीका भी बताया गया है। इस अजीबोगरीब आदेश में कहा गया है कि, राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी, साइंस और आईटी विभाग के आला अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में कॉलरट्यून लगाने का फैसला किया गया है और अब बलूचिस्तान प्रांत में सभी सरकारी कर्मचारियों को पाकिस्तान ज़िंदाबाद कॉलरट्यून लगाना अनिवार्य होगा।   

    दरअसल, पाकिस्तान की इमरान खान सरकार अब तक बलूचिस्तान में पूरी तरह से अपनी पैठ नहीं जमा पाई है। पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान में आए दिन हो रहे अटैक रोकने में भी सफल नहीं हो पाई है। जानकार मानते हैं कि, बलूचिस्तान में इस तरह के आदेश लागू करने से पाक सरकार राज्य के लोगों को पाकिस्तान के प्रति देशभक्ति का पाठ पढ़ाने की कोशिश करना चाहती है।

    बता दें कि, पिछले दिनों क्वेटा में एक पाकिस्तान की एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस हमले में पाकिस्तान के कई पुलिसकर्मियों के अलावा सात लोगों की मौत होने की खबर सामने आई थी।

    वैसे पाकिस्तान मानता है कि, बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक राज्य है। पाकिस्तान से सबसे बड़े प्रांत में शुमार बलूचिस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान और ईरान से मिलती हैं।