Kabul bomb Blast
Photo: Twitter

    Loading

    काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास एक जोरदार धमाका हुआ। अफगानिस्तान के TOLO न्यूज़ के अनुसार, धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य जख्मी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह धमाका आज दोपहर में हुआ। 

    सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों में देख सकते है कि, सड़क पर पीड़ितों के शव दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल अभी हमले को लेकर किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। काबुल में विदेश मंत्रालय के पास विस्फोट के पीड़ितों को इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

    हालांकि, तालिबान पुलिस के एक प्रवक्ता ने हताहतों की संख्या व विस्फोट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पुलिस के मुख्य प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि, सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। तालिबान सरकार के अधिकारियों से इसपर प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उन्होंने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। 

    इस साल काबुल में दूसरा हमला 

    उल्लेखनीय है कि, इस साल काबुल में हुआ दूसरा प्रमुख हमला है। इससे पहले इसी महीने अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट हुआ था।  इस धममके में करीब दस लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए थे। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि विस्फोट में आर्मी एयरपोर्ट मुख्य द्वार के पास धमाका हुआ था।