Aladdin Viral Video : This YouTuber made Aladdin's magic carpet a truth, was seen flying on the road and water in Dubai, Watch Viral Video

    Loading

    नई दिल्ली: अलादीन (Aladdin) के जादुई चिराग (Aladdin Magic Lamp) और उसकी जादुई चटाई (Aladdin Magic Carpet) की कहानी आज भी मशहूर हैं। कहानियों में उड़ने वाली चटाई के किस्से सुन अक्सर सोचने पर महसूस होता है कि क्या सच में ऐसा हो भी सकता है? लेकिन हाल में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) तेज़ी से वायरल (Aladdin Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कालीन पर खड़े होकर पानी और सड़क पर उड़ता दिखाई देता है।  

    दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स ने अलादीन की तरह ड्रेस अप होकर कहानियों में सुनाई देने वाली जादुई कालीन की स्टोरी का रिकंस्ट्रक्शन किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स दुबई की सड़कों पर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे उड़ता देख लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों को इस शख्स के फोटो खींचते और वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है।

    बता दें कि, हालांकि इस वीडियो की असलियत कुछ और है। यह उड़ने वाला कालीन नहीं है बल्कि एक इलेक्ट्रॉनिक लॉन्गबोर्ड (Electronic Longboard) का इस्तेमाल कर उसे कालानी से कवर किया गया है जो असल में उड़ने वाला कालीन दिखाई देता है। 

    बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स एक यूट्यूबर है। वह सोशल मीडिया पर RhyzOrDie नाम से फेमस है। वीडियो में शख्स न सिर्फ रोड पर बल्कि पानी के ऊपर भी उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह यूट्यूबर अरेबियन नाइट्स की थीम के कंटेंट क्रिएट करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मैजिक कार्पेट का वीडियो हाल ही में शूट कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।