trump
Social Media Pic

    Loading

    नई दिल्ली. आज पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, वे अगले हफ्ते कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अब ट्रंप के इस बयान पर ऐसी भी कयास लगाए जा रहे हैं कि, वो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की भी घोषणा कर सकते हैं।

    पता हो कि, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने 2020 में हुई अपनी चुनावी हार को कभी स्वीकार नहीं किया है। वहीं इस बाबत उन्होंने महीनों पहले यह संकेत दिया था कि, वे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में उतरने के लिए पुरे जोशों-खरोश से तैयार हैं। 

    वहीं अमेरिका में मध्यावधि चुनावों की पूर्व संध्या पर लोगों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि, ” यह बहुत ही महत्वपूर्ण, इतना महत्वपूर्ण कि इसे अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से भी अलग नहीं किया जाना चाहिए। मैं मंगलवार 15 नवंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं।” 

    जानकारी दें कि आगामी मंगलवार 15 नवंबर को  अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव ये भी तय होगा कि कांग्रेस में अब किसका वर्चस्व होगा। इस दिन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों के लिए मध्यावधि चुनाव होंगे। वहीं इस बार सीनेट की 35 सीटों पर भी जोर-आजमाइश होगी।