Shooting at a July Fourth parade, in a Chicago
AP/PTI Photo

    Loading

    शिकागो. अमेरिका (America) के शिकागो शहर (Chicago City) में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड (Independence Day parade) के दौरान हुई गोलीबारी (Firing) में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने खून से लथपथ शव देखे हैं, जिनपर कंबल ढंके हुए हैं और सैंकड़ों लोग जान बचाकर भाग रहे हैं।

    ‘सन-टाइम्स’ ने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया। ‘सन टाइम्स’ के संवाददाता ने कहा कि उसने खून में लथपथ कुछ शवों पर कंबल ढंका हुआ देखा है। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने गोलीबारी की आवाज सुनी है।

    परेड में जाने वाले सैंकड़ों लोगों में से कुछ खून में लथपथ दिखे। वे अपनी कुर्सियां, बच्चों का सामान और कंबल वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कहा है कि वह गोलीबारी का जवाब दे रही है। (एजेंसी)