Earthquake
File Pic

    Loading

    टोक्यो: जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.4 मापी गई है। ये भूकंप के झटके सामान्य से अधिक थे। जापान में बुधवार को लगातार दो झटके महसूस हुए हैं। यह भूकंप लगभग 8:06 बजे आया है। इसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो के 297 किमी उत्तर-पश्चिम रहा। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने बृहस्पतिवार सुबह संसद के एक सत्र में कहा कि भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के कारण पटरी से बुलेट ट्रेन उतर गई। 

    ज्ञात हो कि जापान में भूकंप के जोरदार झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह क्षेत्र अब तक नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी को झेल चुका है। हालांकि बुधवार को आए भूकंप के झटकों में फिलहाल किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

    उल्लेखनीय है कि जापान में भूकंप के झटकों के बाद राजधानी टोक्यो में अंधेरा छा गया है। टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने कहा कि जापान में भूकंप के बाद 20 लाख घरों की बिजली चली गई है। साथ ही भूकंप के बाद लोग सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा किया जा रहा है। 

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप का केन्द्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)