aurangzeb-is-ideal-for-pakistani-people-know-how-people-react-with-akbar-and-aurangzeb-in-pak

Loading

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से अक्सर कुछ अजीबोगरीब ख़बरें सामने आती है। अब ऐसा ही कुछ एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान (Pakistan) में मुगल काल में अपनी क्रूरता के लिए जाना जाने वाला शासक औरंगजेब (Aurangzeb) की पूजा की जाती है।

पाकिस्तान के लोग औरंगजेब (Aurangzeb) को अपना आदर्श मानते हैं। अपने ही पिता और भाई के साथ जुल्म करने वाले औरंगजेब को पाकिस्तान के लोग एक बेहतर मुस्लिम मानते हैं। इसी वजह से पाकिस्तान के सरकारी दफ्तरों में औरंगजेब की तस्वीर लगी हुई रहती है। 

भारत (India) में औरंगजेब (Aurangzeb) को मुगलिया सल्तनत को डूबाने वाले शासक के रूप में देखा जाता है। औरंगजेब को हिंदुओं से काफी नफरत थी।  जब औरंगजेब ने दिल्ली में अपनी जगह बनाई, तब उसने टैक्स सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। क्योंकि टैक्स को वो इस्लाम के खिलाफ मानता था। औरंगजेब  के इस फैसले से मुगलों की तिजोरी खाली होने लगी। उन्हें धन की कमी महसूस होने लगी। 

इसके बाद अपने राजस्व को फिर से बढ़ाने के लिए इस शासक ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया। उसने भारत में कई मंदिरो को ध्वस्त करवाए। भारत के इतिहास में कोई भी प्रधानमंत्री हो। वह क्रूर औरंगजेब को आततायी सोच वाले शासक के रूप में ही मानते हैं। 

भारत (India) के पडोसी देश पाकिस्तान में अभी भी औरंगजेब की पूजा की जाती है। वहां के लोग इस क्रूर शासक को अपना आदर्श मानते है। पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि, औरंगजेब ने हमेशा इस्लाम को सबसे ज्यादा अहमियत दी है। उसकी क्रूरता को परे रखकर इस्लामिक नैतिकता को बढ़ाने के लिए उसका सम्मान किया जाता है। 

हैरानी वाली बात यह है कि, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ लिखने वाले आल्लमा इकबाल ने भी क्रूर औरंगजेब की तारीफ की थी। उन्होंने इस्लाम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए औरंगजेब के पक्ष में बातें कही थीं।