ऑस्ट्रेलिया के संसद में रिकॉर्ड किया गया पोर्न वीडियो, सांसदों ने मंगाई ‘सेक्स वर्कर्स’

    Loading

    ऑस्ट्रेलिया. संसद में यौन शोषण (Australia parliament) से जुडी खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही है। दावा किया जा रहा है कि, सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल सरकारी कर्मचारियों की तस्वीरें और वीडियो लीक किए गए हैं। एक महिला ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाया था कि, संसद में उसके साथ यौन शोषण (Sexual videos) किया गया गया था। इसकी जानकारी कुछ अहम् लोगों को होने के बावजूद आरोपी पर किसी तरह की कार्रवाही नहीं की गई।  

    ‘The Australian’ ऑस्ट्रेलिया के अखबार और अन्य चैनल ने 10 ने संसद में सेक्सुअल एक्ट के वीडियो जारी किए हैं। माना जा रहा है कि, यह वीडियो व्हिसलब्लोअर की और से जारी किये गए हैं। वीडियो से मामले का खुलासा होने पर ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसदों और जनता की ओर से विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। आम जनता में सरकार की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्सा है। 

    एक रिपोर्ट में व्हिसलब्लोअर ने बताया कि, संसद के प्रेयर रूम को सरकारी स्टाफ और सांसद (MPs) अक्सर सेक्स के लिए इस्तेमाल करते है। साथ ही उन्होंने बताया कि, सांसदों के लिए सेक्स वर्कर्स भी संसद की बिल्डिंग में लाई जाती हैं, यहां ऐसी संस्कृति बन गई है कि पुरुष जो चाहें कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, स्टाफ का एक समूह अक्सर एक-दूसरे के साथ निजी तस्वीरें शेयर करता था।टॉम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि संसद के किसी स्टाफ ने कानून तोड़ा है, लेकिन नैतिक तौर से वे दिवालिया हो चुके है। 

    जानकारी है कि, वीडियो जारी होने के बाद एक स्टाफ को तुरंत निकाल दिया गया है। सरकार ने जनता को आश्वासन दिलाया है कि, मामले की जांच की जाएगी। घटना का विरोध करते हुए कैबिनेट मंत्री करेन एन्ड्रूज ने कहा कि, वे अब चुप नहीं रह सकतीं। महिला मामलों की मंत्री मैरिस पैने ने कहा कि संसद के वर्कप्लेस कल्चर को लेकर जांच की जरूरत है।