joe biden
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

    Loading

    अमेरिका, विश्व के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में एक बड़ी चूक से सुरक्षा महकमें में हड़कंप मच गया। दरसल शनिवार को राष्ट्रपति के डेलावेयर में स्थित आवास के ऊपर से एक छोटा विमान नो फ्लाई जॉन में घुस गया। जिसके बाद उन्हें कुछ समय उनके घर से बाहर निकाला गया। राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस ने जो बाइडन और उनकी पत्नी को सेफ स्थान पर पहुंचा दिया। अमेरिका के व्हाइट हाउस एवं खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी मीडिया से साझा कर जानकारी दी है।

    गौरतलब है कि, राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामले नही है,इसके पहले भी ऐसी चूक देखी गई है। इस पुरे मामले में  व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति व उनके परिवार को अब कोई खतरा नहीं है। बयान में बताया गया है, कि एक विमान ने वेकेशन होम के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। जिसके बाद एहतियातन सुरक्षा के सारे कड़े कदम उठाएं गए हैं।

    इस पुरे मामले में विमान के पायलट की गिरफ्तारी के बाद शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि वह उचित रेडियो चैनल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पायलट ने नोटिस टू एयरमेन एंव फ्लाइट गाइडेंस के दिशा निर्देशों का पालन नियम के मुताबिक नहीं किया था।

    यहां जाने राष्ट्रपति के सुरक्षा में कब-कब हुआ चूक

    दरसल जो बाइडेन के पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा में कई बार चूक का मामला सामने  आ चूका है। सीक्रेट सर्विस को इसके पहले 12 से 2017 तक व्हाइट हाउस में कई  बार सुरक्षा में सेंध  लग चुका है। सन 2014 में एक घुसपैठिया बाउंड्री से कूदकर व्हाइट हाउस में घुस गया था। सुरक्षा एजेंसी ने जिसे  बाद में पकड़ लिया था।

    इसके बाद 2020 में फ्लोरिडा स्थित डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में तीन युवा एके-47 राइफल के साथ घुस गए थे ।वो किसी भी घटना को अंजाम देते उसके पहले उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया था।

    खबर के अनुसार 2019 में भी चीन के शंघाई की रहने वाली एक अधेड़ महिला भी ट्रंप के रिसॉर्ट तक पहुंच गई थी। जिसके बाद उसने कुछ फोटोग्राफ भी लिए थे। जिसे सुरक्षा एजेंसी ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

    सन 2019 में चीन की युजियांग डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में अवैध रूप से संदिग्ध के घुसने के बाद धरदबोचा गया था।