blast
Representative Picture

    Loading

    बीजिंग: उत्तरपूर्वी चीन (China Blast) में एक इमारत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण शनिवार को विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के पुलंदिन जिले में आधी रात को हुई है। 

    सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तटीय शहर डालियान में आग लगने के बाद पांच अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकलकर्मी पहुंच गए हैं। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। 

    अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले जून महीने में मध्य चीन के रिहायशी इलाके में भीषण गैस विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की जान गई थी। साथ ही इस धमाके में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)