boris
File Photo

    Loading

    लंदन: ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) की पत्नी (Wife) कैरी (Carrie Johnson) ने बेटी (Daughter) को जन्म दिया है। जॉनसन के कार्यालय ने कहा है कि बच्ची स्वस्थ है और दंपति की यह दूसरी संतान है। जॉनसन की पत्नी ने बृहस्पतिवार को लंदन के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

    जॉनसन दंपति को एक लड़का भी है जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। बच्चे का नाम विलफ्रेड है। जॉनसन को पहले की अपनी शादियों से भी पांच बच्चे हैं। 57 वर्ष के बोरिस जॉनसन ने 33 वर्षीय कैरी से इसी साल मई में वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल (Westminster Cathedral) में एक छोटे समारोह में शादी की थी। बोरिस जॉनसन की यह तीसरी शादी थी।

    इससे पहले जॉनसन ने भारतीय मूल की मारियाना व्हीलर को तलाक दिया था। मारियान के साथ जॉनसन के चार बच्चे हैं। वहीं, जॉनसन ने पहली शादी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से की थी।