(Image-Twitter-Solomon Phoenix)
(Image-Twitter-Solomon Phoenix)

    Loading

    नई दिल्ली: कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो चर्चा का विषय बन जाती है। पिछले दिनों अमेरिका की एक लेखिका से जुड़ा ऐसाही एक मामला सामने आया था जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और हैरानी की बात तो यह है कि यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। इससे भी ज्यादा हैरानी तो तब हो गई थी जब उस महिला ने एक किताब लिख दिया था जिसका शीर्षक है कि अपने पति को कैसे मारें। बता दें कि अब इस मामले में महिला दोषी पाई गई और अदालत ने उसके लिए सजा का ऐलान किया है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

    पति को मर लिखी थी किताब 

    आपको बता दें कि यह चौंकाने वाली घटना अमेरिका की एक लेखिका से जुड़ी हुई है। अब इस महिला को अपने पति के मर्डर केस में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओरेगन कोर्ट के न्यायाधीश ने लेखिका नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी को सजा दी है। उसके पति का नाम डैनियल ब्रोफी था। गौरतलब रहे कि इस लेखिका ने एक उपन्यास लिखा जिसका नाम था ‘अपने पति की हत्या कैसे करें’।

    अब अदालत ने सुनाई सजा  

    चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला ने जब यह किताब लिखी तो भी शक नहीं हुआ था कि उसने अपने ही पति को मारा है। लेकिन कोई भी जुर्म ज्यादा दिन तक नहीं छिपता, ऐसा ही इस लेखिका के साथ हुआ है। आरोप है कि नैंसी ने अपने शेफ पति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया गया कि यह सब तब हुआ था जब करीब चार साल पहले पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

     

    जब उनके पास कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने डैनियल की लाश को जमीन पर पाया। पुलिस ने कहा कि हत्या से ठीक आधे घंटे पहले नैंसी वहां मौजूद थी। ऐसे में अब इस महिला को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।