File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : दुनियाभर के लगभग सभी देशों में शादी से पहले गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाना, पार्टनर के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहना या फिर सेक्स (Sex) करना आम बता हो गई है। तो वहीं कुछ ऐसे भी देश हैं। जहां पर शादी से पहले सेक्स (Sex Before Marriage) की मनाई है और इसे जुर्म करार दिया जाता है। आज हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया (Indonesia) की। जहां पर अब शादी से पहले सेक्स करने को लेकर कानून बनाया जा रहा है।   

    यौन संबंध गैरकानूनी अपराध

    दरअसल, इंडोनेशिया की संसद द्वारा इस महीने एक नया आपराधिक कानून पारित किया जाने का अनुमान है। इस कानून के मुताबिक शादी (Marriage) से पहले यौन संबंधों (Sexual Relation) को गैरकानूनी अपराध माना जाएगा। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने वालों को शारीरिक दंड के साथ छह महीने की सख्त जेल हो सकती है। 

    ये है नियम 

    आपको बता दें कि इंडोनेशिया के इस नए बिल के अनुच्छेद 413 (1) के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति जो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाता है जो उसका पति या फिर उसकी पत्नी नहीं है। तो उसे इस व्यभिचार के लिए अधिकतम 1 साल की कठोर कैद या श्रेणी II के तहत भारी-भरकम जुर्माना लगाया जाएगा। 

    ऐसे मिलेगी सजा 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कानून को अगले हफ्ते की शुरुआत में संसद से पास किया जा सकता है। आपको बता दें कि कानून बनाने के बाद यह फैसला इंडोनेशियाई नागरिकों और विदेशियों पर समान रूप से लागू होगा। इस मामले में सजा तभी होगी जब पूरे सबूतों के साथ अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई हो और गुनाह को साबित किया जा सके। 

    पाकिस्तान में भी है रोक 

    गौरतलब है कि इंडोनेशिया ऐसा पहला देश नहीं हैं। जहां पर शादी से पहले सेक्स पर पाबन्दी लगाई जा रही है। बल्कि भारत के ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक अध्यादेश के मुताबिक शादी से पहले सेक्सुअल रिलेशन पर पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है।