Photo Credit- Instagram/Alicebambam
Photo Credit- Instagram/Alicebambam

    Loading

    थाईलैंड : लजीज पकवान खाना हर किसी को अच्छा लगता है। अपने पसंदीदा पकवान को खाने के लिए कई बार लोग एक देश से दूसरे देश तक पहुंच जाते हैं, लेकिन अगर यही खाना किसी की जान ले ले तो। हैरानी हो रही है ना कि खाना खाने से मौत कैसे हो सकती है। वैसे तो खाने में कोई जहर नहीं था, लेकिन एक फेमस मॉडल की मौत कबाब खाने की वजह से हो गया। यकीं नहीं हो रहा है ना, लेकिन खबर एक दम सच्ची है। जरा आप भी जान लें कहां का है ये पूरा माजरा।  

    थाईलैंड की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मॉडल अरिसारा कारबदेचो की हालत उस समय बिगड़ गई जब उन्होंने चावल और कबाब खाने में जल्दबाजी कर दी। हालत खराब हुई तो उन्हें तुरंत अस्पाताल लेकर जाया गया। जहां दो महीनें तक उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उसके बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alicebambam (@alicebambam)

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरिसारा की मां ने बताया कि उनकी बेटी उस दिन बेहद बिजी थी। उसे कहीं जल्दी जाना था। अरिसारा को खाने में पोर्क कबाब और राइस दिया गया था, लेकिन उसी दौरान कबाब का एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया और हालत बिगड़ गई। अरिसारा की पॉपुलरटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर 1 लाख से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।