खौफनाक: जब तीर-धनुष लेकर सड़क पर निकला शख्स, हमला कर लोगों को उतारा मौत के घाट

    Loading

    नॉर्वे: दुनियाभर से ऐसे कई ख़बरें सामने आती है, जिन्हें सुनकर बहुत हैरानी (Shocking News) होती है। कुछ ऐसी ही खबर सामने आई नॉर्वे (Norway) से। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो (Norway Capital Oslo) के पास मंगलवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अचानक तीर-धनुष लेकर सड़क (Man with arrows and bows) पर निकल गया। लोगों उस शख्स को देखकर चौंक गए थे। लेकिन, ताजुब की बात तो तब हुई जब वह शख्स तीर-धनुष से लोगों पर हमला (Man Attacked with Arrow and Bow) करने लगा। उसके इस हमले में करीब 5 लोगों की मौत भी हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। 

    हमलावर हुआ गिरफ्तार 

    इस घटना के बाद नार्वे पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उस पर कार्रवाई की जा रही है। कोंगसबर्ग शहर के पुलिस प्रमुख ओएविंड आस ने कहा कि, जिस व्यक्ति ने लोगों पर हमला किया, उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ शुरू है, इस हमले में किसी और शख्स के होने की आशंका नहीं जताई जा रही है। 

    कब हुई घटना 

    यह खौफनाक घटना नॉर्वे के स्थानीय समय के अनुसार 13 अक्टूबर को शाम तकरीबन 6.30 बजे हुई। जिस जगह यह हमला हुआ है वह राजधानी ओस्लो से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर तीर-धनुष लेकर पैदल ही शहर में निकला था। जिसके बाद वह अचानक लोगों पर हमला करने लगा।

    पुलिस पर भी किया हमला 

    पुलिस चीफ बताते हैं कि, हमलावर ने सबसे पहले शहर के एक व्यस्त चौराहे पर मौजूद लोगों को अपना निशाना बनाया। फिर जब पुलिस उसके पीछे गई तब वह पास के इलाकों की तरफ भाग गया। आरोपी का पीछा करने के लिए पुलिस ने हेलीकॉप्टर और बम स्क्वॉड को भी तैनात किया था। हमलावर पुलिस पर भी हमला करने लगा था। उसके बाद घटनास्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर ड्रेमन इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।