PHOTO- @elonmusk
PHOTO- @elonmusk

    Loading

    नई दिल्ली: ट्वीटर (Twitter) के मालिक Elon Musk आये दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा और विवादों में रहते हैं। ट्वीटर में आये दिन नए नए बदलाव करने को लेकर वह दुनिया भर में चर्चा का विषय बनें रहते हैं। अब उन्होंने एक और ऐसा कारनामा कर दिया है और इस समय सुर्ख़ियों में है। उन्होंने अपने पालतू कुत्ते (pet dog) को कुर्सी पर बैठकर कहा कि यह नया CEO है। उन्होंने ट्वीट कर फोटो शेयर की है।  

    बता दें कि पिछले साल Twitter खरीदने के बाद से ही वह लगातार बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने पहले ये भी बताया था कि उनको नए Twitter CEO की तलाश है, यानी वो अपना CEO पद छोड़ना चाहते हैं। अब उन्होंने नए Twitter CEO की घोषणा कर दी है। जो कोई इंसान नहीं  है बल्कि उनका पालतू कुत्ता ही है। 

    मस्क ने अपने पालतू कुत्ते को कुर्सी पर बैठाया और बताया है कि ये दूसरे लोगों से अच्छा है। ट्वीट के बाद उनकी यह फोटो तेजी से लोग लाइक कर रहे हैं। इसे जमकर शेयर भी किया जा रहा है।  बता दें कि मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील पूरी करने के बाद पराग अग्रवाल को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। केवल ट्विटर के पूर्व सीईओ ही नहीं बल्कि ट्विटर की लीगल हेड Vijaya Gadde और CFO Nel Segal को भी कंपनी से निकाल दिया था।