मिस्र के चर्च में लगी भीषण आग, हादसे में 41 लोगों गवाई जान 

    Loading

    काहिरा: एक बड़ी खबर के अनुसार मिस्र की एक चर्च में भीषण आग लग गई। इस आग से पुरे परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, इस आग के चपेट में आने से करीब 41 मौत हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए मिस्र के कॉप्टिक चर्च ने कहा है कि, काहिरा के एक चर्च में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। वहीं, चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि, यह  आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी है। 

    फ़िलहाल आग किस वजह से लगी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि, प्रथमदृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि, यह आग बिजली के शार्ट-सर्किट को आग लगी है। बयान में कहा गया है कि आग रविवार सुबह उस समय लगी जब सभा चल रही थी।

    https://twitter.com/PTI_News/status/1558768678162042880 

    राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदना 

    राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि, राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी ने चर्च में हुई हादसे को लेकर कॉप्टिक क्रिश्चियन पोप तवाड्रोस II के साथ फोन पर बात की है। उन्होंने घटना पर दुःख जताया। राष्ट्रपति अल-सिसी ने फेसबुक पर लिखा, “मैं इस दुखद दुर्घटना के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मैंने सभी संबंधित राज्य एजेंसियों और संस्थानों को सभी आवश्यक उपाय करने और इस दुर्घटना और इसके प्रभावों से तुरंत निपटने का निर्देश दिया।”