elon-musk-and-grimes-secretly-welcomed-second-baby-named-y-via-surrogacy

यह Elon Musk का 7वां बच्चा है।

    Loading

    नई दिल्ली, टेस्ला के फाउंडर Elon Musk 7वीं बार पिता बने हैं। हॉलीवुड सिंगर Grimes ने Elon Musk के साथ अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। दोनों इस बार बेटी के माता-पिता बने हैं। Grimes ने वैनिटी फेयर मैगजीन के अप्रैल इश्यू में इस बात का खुलासा किया है। इससे पहले Elon Musk और Grimes को एक बेटा है, जिसका नाम X Æ A-12 है, जिसकी उम्र 2 साल है।

     Elon Musk और Grimes ने दिसंबर 2021 में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। Elon और Grimes ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया है। अपने बच्चो का अजीब नाम रखने के लिए मशहूर इस कपल ने इस बार भी अपनी बच्ची का नाम अजब सा ही रखा है। वैनिटी फेयर के मुताबिक, दोनों ने बेटी को Exa Dark Sideræl नाम दिया है। वहीं बेटी का निकनेम Y है।

    बता दें कि, यह Elon Musk का 7वां बच्चा है। इससे पहले उनके पास पहली पत्नी Justine Wilson से पांच बेटे (दो ट्विन्स और तीन ट्रिप्लेट्स) हैं। इन बच्चों के नाम Xavier Musk, Griffin Musk, Kai Musk, Saxon Musk और Damian Musk हैं। वहीं साल 2020 में Grimes संग Elon के छठे बच्चे X Æ A-12 का स्वागत किया था।

    Grimes ने बेटी के नाम के बारे बताते हुए कहा, Exa सुपरकंप्यूटिंग टर्म exaFLOPS की तरफ इशारा करता है। जबकि डार्क ‘अज्ञात’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘लोग इससे डरते हैं लेकिन यह सिर्फ फोटोन्स का ना होना है। डार्क मैटर ब्रह्माण्ड की खूबसूरत मिस्ट्री है।’

    Grimes के अनुसार, बच्ची के नाम के 3 शब्द Sideræl का उच्चारण ‘sigh-deer-ee-el’ है। ये sidereal शब्द की एल्वेन स्पेलिंग है। इसका मतलब है ब्रह्माण्ड का सही समय, स्टार और डीप स्पेस का समय, जो धरती से अलग है। इसके अलावा Sideræl का एक और मतलब है। यह Grimes की फेवरेट मूवी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से उनके फेवरेट किरदार Galadriel को भी समर्पित है।

    Grimes ने बताया कि, वह अपनी बेटी का नाम Odysseus Musk रखना चाहती थी। लेकिन, बाद में उन्होंने और Elon Musk ने बेटी का नाम Exa Dark Sideræl रखने का फैसला लिया।  Elon और Grimes अपने पहले बेटे का नाम X Æ A-12 रखने के लिए चर्चा में रहे थे। 

    ख़बरों के मुताबिक, सितंबर 2021 में Elon और Grimes दोनों अलग हो गए थे। लेकिन, अब Grimes ने इंटरव्यू में कहा कि वह और Elon एक बार फिर साथ हैं।Grimes ने अपने और  Elon Musk के रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा, ‘इसके लिए कोई शब्द नहीं है। मैं Elon Musk को  अपना बॉयफ्रेंड कहती हूं, लेकिन हमारा रिश्ता काफी फ्लूइड है। हम अलग-अलग घरों में रहते हैं। हम बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हम एक दूसरे से लगातार मिलते रहते हैं। हमारा अपने तरह का रिश्ता चल रहा है और मैं दूसरे लोगों से इसे समझने की उम्मीद नहीं करती।’