PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    पेरू: पेरू में इस समय महामारी फैली हुई है। यह महामारी समुद्री जीवों (sea creatures) के लिए काल बनकर आई है। यहां बर्ड फ्लू (Bird flu) फैला हुआ है।  जिसके चलते सैकड़ो जीवों की मौत हो गई। हाल के हफ्तों में 585 समुद्री शेरों (sea lions) और 55,000 जंगली पक्षियों की मौत हुई है। बताया जाए रहा है कि एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस (H5N1 bird flu virus) के कारण मौत हो रही है।इस बात की जनकारी पेरू ने दी है।  

    सर्नप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी (Sernanp natural areas protection agency) ने कहा कि 8 संरक्षित तटीय क्षेत्रों में 55,000 मृत पक्षियों की खोज के बाद रेंजरों ने पाया कि इन सभी की मृत्यु बर्ड फ्लू के कारण हुई थी। इसके साथ ही 7 संरक्षित समुद्री क्षेत्रों में 585 समुद्री शेर भी मारे गए। इसके बाद लैब में जांच के बाद पता चला कि यहां बर्ड फ्लू फैला हुआ है। 

    पेरू की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा ने समुद्र तट पर समुद्री जीवों और समुद्री पक्षियों से बचने और दूर रहने के लिए लोगों  लोगों से अपील की है। साथ ही पालतू जानवरों के साथ न जाने की भी अपील की है। एलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इससे निपटने के लिए तैयारी की जा रही है।