पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान का निधन, भोपाल में हुआ था जन्म

    Loading

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम (Pakistan Nuclear Scientist) के जनक माने जाने वाले वैज्ञानिक ‘अब्दुल क़दीर खान’ (Dr Abdul Qadeer Khan Passed Away) का का रविवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्होंने इस्लामाबाद में खान रिसर्च लैबोरेटरीज (केआरएल) अस्पताल (KRL Hospital) में सुबह सात बजे (स्थानीय समयानुसार) अंतिम सांस ली। बता दें कि, वह काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।  

    जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें तड़के अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर शोक की लहार है। पीएम इमरान खान ने कहा कि “अब्दुल क़दीर खान के निधन पर पाकिस्तान को दुःख पहुंचा है, लोग उन्हें प्यार करते थे। उन्होंने पाकिस्तान को परमाणु हथियार देने में अहम भूमिका निभाई, हमें सुरक्षा उपलब्ध कराई।”

    रक्षा मंत्री परवेज खटक ने कहा कि वह खान के निधन से “अत्यंत दुखी” हैं और उन्होंने इसे “अपूर्णीय क्षति” बताया।  उन्होंने कहा, “पाकिस्तान राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं का हमेशा सम्मान करेंगे। हमारी रक्षा क्षमताओं को समृद्ध करने में उनके योगदान के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा।”

    बता दें कि अब्दुल कदीर खान का जन्म एक अप्रैल 1936 में भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद वह पाकिस्तान चले गए थे। पाकिस्तान को परमाणु हथियारों को देने का श्रेय कदीर खान को ही जाता है। अब्दुल कदीर खान कई बार विवादों में भी रहे।