FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) की हालत नाजुक है। मुशर्रफ पिछले काफी समय से बीमार है और वह फ़िलहाल उन्हें वेंटिलेटर से निकाल दिया है। परवेज मुशर्रफ के ट्विटर अकाउंट से उनके परिवार ने यह जानकारी दी है।

    परवेज़ मुशर्रफ के परिवार ने बताया कि, उन्हें वेंटिलेटर से निकल दिया गया है। वे अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। एक कठिन चरण से गुजरना जहां रिकवरी संभव नहीं है। उनके अंग खराब हो रहे हैं। उसके दैनिक जीवन में आसानी के लिए प्रार्थना करें।

    मौत की खबर

    वहीं, एक टीवी चैनल जीएनएन का दावा है कि, परवेज मुशर्रफ को दिल और अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें दुबई में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीमारी से लड़ते हुए शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे

    परवेज मुशर्रफ साल 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। इसके अलाव वे देश (पाकिस्तान) के आर्मी चीफ भी रहे। भारत के साथ कारगिल के युद्ध के लिए मुशर्रफ का ही नाम सामने आया था।